चर्चा में

सीबीएसई रिजल्टः मेघना के माता-पिता ने सोचा भी नहीं था कि टॉप करेगी बेटी

सीबीएसई 12वीं के नतीजों में टॉप करने वाली मेघना श्रीवास्तव के परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। मेघना की इस कामयाबी पर सिर्फ परिवार ही नहीं उनके स्कूल के सभी शिक्षक और छात्र भी काफी उत्साहित हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया अपने माता-पिता के साथ सीबीएसई टॉपर मेघना श्रीवास्तव

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के नतीजों का ऐलान हो गया है। रिजल्ट में नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने देश भर में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 499 अंक मिले हैं। इस कामयाबी से जहां मेघना काफी उत्साहित हैं वहीं उनके माता-पिता भी बेहद खुश हैं। मेघना के पिता गौतम श्रीवास्तव ने नवजीवन से विशेष बातचीत में बताया कि अभी हमलोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है और ये खुशी अगले कई दिनों तक हमारे साथ रहेगी।

मानव रचना विश्वविद्यालय के प्रबंधन से जुड़े गौतम श्रीवास्तव ने बताया कि मेघना या उन्होंने भी कभी नहीं सोचा थी कि वह टॉप कर जाएंगी। उन्हें 96-97 फीसदी के ऊपर नंबर आने की उम्मीद जरूर थी। मेघना की कामयाबी का श्रेय उसके स्कूल ‘स्टेप बाय स्टेप’, नोएडा और वहां के शिक्षकों को देते हुये उन्होंने बताया, “मेघना पढ़ने में काफी तेज है, मेहनती है, लेकिन यह कामयाबी उसके स्कूल और शिक्षकों की मेहनत के बिना संभव नहीं हो पाती। मेघना के रिजल्ट हमेशा से अच्छे आते रहे हैं। वह बहुत ज्यादा पढ़ाई तो नहीं करती थीं, लेकिन लगातार और ध्यान से पढ़ाई करती थी।”

मेघना के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को संगीत सुनना, फिल्में देखना और अंग्रेजी धारावाहिकों की सीरीज देखना काफी पसंद है। उन्होंने बताया कि मेघना का पसंदीदा विषय मनोविज्ञान रहा है और वह उसी में आगे की पढ़ाई करेंगी। इसके लिये वह भारत के साथ ही विदेश के भी विकल्पों पर विचार कर सकती हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 May 2018, 3:17 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल त्रासदी में अब तक 489 मौतें, 2300 से ज्यादा अब भी लापता, इनमें 644 विदेशी नागरिक शामिल

  • ,
  • मध्य प्रदेश: राजगढ़ में रक्षाबंधन पर भीषण सड़क हादसा, ओवरब्रिज पर बेकाबू होकर पलटी स्लीपर बस, 4 की मौत

  • ,
  • नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, चीन की सीमा पर झील का बांध टूटा, आपदा स्थल पर जलस्तर बढ़ा, नई चेतावनी जारी

  • ,
  • जम्मू-कश्मीर: बानिहाल में छात्राओं ने सेना के जवानों को बांधी राखी, कहा- आप घर से दूर हैं तो क्या, हम भी आपकी बहनें हैं

  • ,
  • देशभर में मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्योहार, राहुल-प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दी शुभकामनाएं