यंग इंडिया

बीसीसीआई से क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिली बड़ी राहत, मैच फिक्सिंग के आरोपों से हुए बरी

बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी कर दिया है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने शमी को सालाना अनुबंध भी देने का फैसला किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

घरेलू विवाद से जूझ रहे भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए अच्छी खबर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी कर दिया है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने शमी को सालाना अनुबंध भी देने का फैसला किया है। शमी जल्द ही दिल्ली डेयर डेविल्स के अभ्यास शिविर में हिस्सा लेंगे।

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके ऊपर घरेलू हिंसा समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कराया था। हसीन जहां ने शमी के ऊपर मैच फिकसिंग का भी आरोप लगाया था।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित क्रिकेट प्रशासकीय कमेटी (सीओए) ने दिल्ली के पूर्व कमिश्नर और बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के प्रमुख नीरज कुमार से मामले की जांच के लिए कहा था। नीरज कुमार की अगुवाई में कुछ दिन पहले ही एक टीम ने शमी के गांव का दौरा भी किया था। इसी टीम ने जांच के बाद मोहम्मद शमी को इस मामले में क्लीन चिट दे दी। नीरज कुमार की रिपोर्ट मिलने के बाद बीसीसीआई ने मोम्मद शमी का अनुबंध जारी रखने का फैसला किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • बिहार: तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर साधा निशाना, पुलिस को बताया ‘शिकारी’

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट में तीन जहाजों में लगी आग, ईरान की आईआरजीसी ने बारूदी सुरंग से टक्कर को बताया वजह

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम