यंग इंडिया

रिसेप्शन के अगले ही दिन टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएंगे विराट कोहली, अनुष्का भी जाएंगी साथ

शादी के दूसरे रिसेप्शन के अगले ही दिन विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम के साथ रवाना हो जाएंगे। शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया। कोहली टीम के कप्तान होंगे।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया भारतीय क्रिकेट टीम 27 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होगी

बैंड-बाजा-बारात से निपटने के बाद विराट कोहली दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले 6 वनडे मैचों के लिए शनिवार को घोषित टीम में शार्दूल ठाकुर और मोहम्मद शमी की वापसी का ऐलान भी किया गया है।

भारतीय टीम 27 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी। टीम में शामिल शार्दूल ठाकुर ने इसी साल अगस्त में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। शार्दूल तेज गेंदबाज हैं। भारतीय टीम जब अगस्त में श्रीलंका गई थी, तब शार्दूल टीम का हिस्सा थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने भारत में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में इस उभरते हुए तेज गेंदबाज को जगह नहीं दी थी।

दक्षिण अफ्रीका जाने वाली टीम में उमेश यादव को जगह नहीं मिली, लेकिन मोहम्मद शमी को वापस बुलाया गया है। शमी ने अपना आखिरी वनडे इसी साल सितंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

चयनकर्ताओं ने टेस्ट की तरह वनडे में भी 17 सदस्यीय टीम चुनी है। श्रीलंका सीरीज में टीम में मांसपेशियों में चोट के कारण नहीं चुने गए केदार जाधव को एक बार फिर मौका मिला है। श्रेयस अय्यर को टीम में बनाए रखा गया है। अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है।

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को एक बार फिर वनडे टीम से नजरअंदाज किया गया है। इस पर चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने कहा, "हम काफी घरेलू मैच खेलते हैं। उन्होंने काफी क्रिकेट खेली है और उनके नाम अच्छा खासे विकेट हैं। एक मुद्दा यह है कि हमने इन युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और इन्होंने हमें मैच जिताए। इसलिए हमें इनके साथ जाना पड़ेगा।"

वनडे सीरीज का पहला मैच एक फरवरी को डरबन में खेला जाएगा और फाइनल मैच 16 फरवरी को सेंचुरियन में होगा।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?