सिनेमा

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt Wedding: पूरा हुआ गणेश पूजन, अब आलिया के हाथों में रचेगी मेहंदी

मीडियाा में चल रही रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर के घर वास्तु में गणेश पूजा खत्म होने के बाद अब मेहंदी के रस्म शुरू होने वाली हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अभिनेता रणबीर कपूर और आल‍िया भट्ट की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। 13 अप्रैल यानी आज से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो रही हैं। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर के बांद्रा स्थ‍ित घर वास्तु में गणेश पूजन पूरा हो चुका है। गणेश पूजन से पहले रणबीर की मां नीतू कपूर बुआ रीमा जैन, बहन रिद्ध‍िमा कपूर साहनी, रणबीर की भांजी समारा, ऋतु नंदा नजर आईं।

इस दौरान नीतू ने पैपराजी को देख हाथ जोड़कर उनका अभ‍िवादन भी किया। मीडियाा में चल रही रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर के घर वास्तु में गणेश पूजा खत्म होने के बाद अब मेहंदी के रस्म शुरू होने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो थोड़ी देर बाद आल‍िया के हाथों में मेहंदी सजेगी, बाकी घर की अन्य मह‍िलाएं 14 अप्रैल को हाथों में मेहंदी रचाएंगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो

  • ,
  • ''आस्था के साथ धोखे’ के आरोपों पर जवाब दें पीएम', जयराम रमेश ने छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर गृह मंत्री से भी मांगा जवाब

  • ,
  • महिला आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का रीजीजू को करारा जवाब, बोले- 2023 का कानून लागू कीजिए, बिना किसी शर्त के