सिनेमा

सिनेजीवन: तो इस वजह से ईद पर नहीं आएगी सलमान की ‘किक 2’ और आमिर खान की बेटी इरा का नाटक प्रोड्यूस करेंगी सारिका

‘इंशाअल्लाह’ के बाद अब सलमान खान की ‘किक 2’ की रिलीज भी टाली जा चुकी है। दोनों में से कोई भी फिल्म ईद 2020 को रिलीज नहीं होगी और अभिनेत्री सारिका आमिर खान की बेटी इरा खान के थिएटर नाटक को प्रोड्यूस करेंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सलमान खान की आगामी फिल्म 'किक 2' साल 2020 में ईद पर रिलीज नहीं होगी, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में काफी निराशा है। मुंबई में शनिवार को प्रेस से मुखातिब होने के दौरान फिल्म निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सलमान की 'किक 2' अगले साल ईद के सप्ताहांत पर रिलीज होने की अटकलों पर विराम लगाया।

कार्यक्रम में 'किक 2' की हालिया स्थिति पर बात करते हुए नाडियाडवाला ने कहा, "मैंने अभी इसे बस लिखना शुरू किया है। यह ईद पर नहीं आएगी।"

Published: undefined

बिना नाम लिए उन्होंने आगे बताया, "मैं उनके पास गया था और उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम कितने तैयार हो (फिल्म शुरू करने के लिए)। मैंने कहा कि मैंने अभी एक ड्राफ्ट (स्क्रिप्ट का) ही लिखा है और ड्राफ्ट को फिर से लिखने के लिए कम से कम तीन से छह महीने की आवश्यकता है। इसलिए मैं ईद तक ही स्क्रिप्ट तैयार कर पाउंगा।"

उन्होंने आगे बताया कि 'किक 2' शायद ईद, 2020 पर रिलीज नहीं हो पाएगी, क्योंकि तब तक केवल फिल्म की स्क्रिप्ट ही तैयार होगी।" ऐसी अटकलें थीं कि 'किक 2' साल 2020 में ईद पर 'इंशाल्लाह' के बाद रिलीज होगी।

Published: undefined

फोटो: सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेत्री सारिका अब थियेटर निर्माता बन गई हैं। वह सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान द्वारा निर्देशित नाटक को प्रोड्यूस करेंगी, जिन्हें वह अपनी बेटी की तरह ही मानती हैं।

सारिका ने अपना प्रोडक्शन हाउस नौटंकीसा प्रोडक्शन्स शुरू किया है, और उनके साथ उनके दोस्त सचिन कमानी और उनकी छोटी बेटी अक्षरा भी जुड़ गए हैं।

Published: undefined

वे पहले से ही एक हिंदी नाटक पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वे इरा द्वारा निर्देशित अंग्रेजी नाटक 'यूरिपिड्स मेडिया' के साथ भी काम कर रही हैं।

सारिका ने कहा, "हम पहले से ही प्रोड्यूसर मोड में थे, क्योंकि हम एक हिंदी नाटक पर काम कर रहे थे। तभी इरा ने मुझे फोन किया और कहा कि वह चाहती है कि मैं उसके नाटक में अभिनय करूं। मैं अभिनय नहीं करना चाहता थी, तो मैंने उस नाटक को प्रोड्यूस करने की पेशकश की।"

Published: undefined

उन्होंने आगे कहा, "इरा मेरी अपनी बच्ची की तरह है, इसलिए मैं इसका हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। मैं उसके नजरिए और निर्देशक के तौर पर उसके दृढ़ विश्वास से काफी काफी प्रभावित हुई।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मुंबई एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बिरला को राहुल गांधी का पत्र, सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

  • ,
  • बीजेपी वाले सच्चाई से डरते हैं, इसलिए राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रहे, हम निलंबन से नहीं डरने वालेः वेणुगोपाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तानी अदालत का इमरान खान की बहन के खिलाफ वारंट जारी और रुस ने तेल खरीद पर किया दावा

  • ,
  • 'टीएमसी विधायकों वाली सीटों से कई मतदाता हटाए जा रहे हैं', ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए