
सुपरस्टार सलमान खान की धमाकेदार फिल्म राधे काफी समय से चर्चा में हैं। फिल्म ईद 2020 के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन था इसलिए फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। लेकिन इन सबके बीच खबर है कि इस फिल्म में एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग होगा जिसमें अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी। हालांकि इस खबर को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ऐसी खबरें गॉशिप गलियारों से आ रही हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान कई ऐसी खबरें आईं थीं जिसने सलमान खान के फैंस को कई बार झटका दिया था। एक रिपोर्ट आयी थी कि राधे की तगड़ी कमाई को देखते हुए 250 करोड़ के साथ ओटीटी के प्रस्ताव पर विचार शुरू था।
Published: undefined
अभिनेता इरफान खान को गए एक महीने से भी ज्यादा बीत चुका है लेकिन उनकी यादें और विरासत में मिली फिल्में हमेशा हम सबके साथ रहेंगी। इरफान खान के जाने के बाद से ही पत्नी सुतापा उन्हें लगातार याद कर रही हैं। सोशल मीडिया पर सुतापा सिकदर ने इरफान की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें इरफान खान बारिश में भीगते और नदी में डुबकी लगाते दिख रहे हैं। इन अनदेखी फोटो वीडियो के साथ ही सुतापा ने इमोशनल कर देने वाले वाक्य लिखे। वह लिखती हैं, तुम्हारा शुक्रिया मैं तुम्हे सुन सकती हूं, मैं तुम्हें छू सकती हूं और महसूस कर सकती हूं, मुझे पता है ये तुम ही हो। हम दो जहानों के बीच ये बारिश ही है जो हमें एक दूसरे से जोड़ती है। सुतापा के ये खूबसूरत शब्द इरफान की यादों में सोशल मीडिया पर बहे जा रहे हैं। पत्नी सुतापा ने इरफान खान को मुंबई की फुआरो के साथ याद किया। उन्होंने बारिश की वीडियो भी शेयर की। सुतापा ने इसी बारिश से इरफान खान की तुलना की और कहा इसके जरिए वह इरफान को महसूस कर सकती हैं।
Published: undefined
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग की शुरुआत फिर से जून के अंत तक हो सकती है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान तो नहीं आया है लेकिन फिल्म को लेकर चर्चे हैं। इस फिल्म को दमदार निर्देशक संजय लीला भंसाली निर्देशित कर रहे हैं और एक के बाद एक धमाकेदार फिल्मों के बाद वो आलिया भट्ट के साथ ये फिल्म बनाने जा रहे हैं। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग बड़े जोर शोर से शुरु की गई थी। आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 11 सितंबर 2020 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म पूरी तरह से रूक चुकी है और निर्देशक को 15 करोड़ तक का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
Published: undefined
लॉकडाउन में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के छोटे कलाकार और टेक्नीशियन काफी प्रभावित हुए हैं। यह बेहद मुश्किल भरा समय है, जिसमें कई कलाकार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। जहां कुछ सितारों ने सुसाइड जैसा कदम भी उठा लिया, वहीं कुछ ना चाहते हुए भी लोगों से पैसे मांगने को मजबूर हो रहे हैं। एक्ट्रेस टिया बाजपेयी भी इसी मुश्किल से गुजर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये समय हम कलाकारों के लिए बहुत ही बुरा समय है और मुझे उम्मीद है कि ये बुरा समय जल्द ही चला जाएगा। जो कलाकार सुसाइड जैसा कदम उठा रहे हैं, मैं उनका दर्द समझ सकती हूं कि क्यों उठा रहे हैं।उन्होंने कहा कि, मैंने भी लॉकडाउन के बाद ऐसे मुश्किल हालातों का सामना किया है। मेरे पास बिल्कुल भी सेविंग्स नहीं बची थी, सारे पैसे खत्म हो गए थे और मुझे समझ नहीं आ रहा था मैं क्या करूं। मैं अपनी मां को फोन करके खूब रोई भी। मैं डिप्रेशन में आ गई थी और लगभग 1 हफ्ता मैंने रोकर गुजारा।
Published: undefined
निर्देशक रितम श्रीवास्तव का कहना है कि वेब सीरीज रक्तांचल का ओरिजनल ट्रैक इसके नरेटिव कथा में आत्मा और ड्रामा को जोड़ता है। श्रीवास्तव ने कहा, " 'राक्तांचल' को एक बड़े कैनवास पर लगाया गया है और हम हर उस तत्व को शामिल करना चाहते हैं, जो इस सीरीज के लिए सम्मान के साथ इसके मायने को भी जोड़ता है।" उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि इन ओरिजनल ट्रैक के साथ हमने नरेटिव में विभिन्न क्षणों के लिए बहुत सारी आत्मा और ड्रामा को जोड़ा है। हमने संगीत के साथ-साथ भावनाओं को भी जोड़ा है।" इसमें ओरिजनल ट्रैक हैं - 'मेहरबान', 'ठुमरी' और 'मेरे जलवे'। इन गीतों को कहानी में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस किया किया गया है, गीतों के बोलों का उपयोग ²श्यों और चरित्र के मूड की प्रगति को बताने के लिए किया है। शो में विजय सिंह और वसीम खान के किरदार सत्ता के काले पक्ष को प्रदर्शित करते हैं।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined