सिनेमा

Karan Deol Wedding: पोते करण देओल की शादी में जमकर थिरके धर्मेंद्र, बैंड बाजा के साथ लेकर पहुंचे बारात

इससे पहले संगीत सेरेमनी में दिग्गज स्टार धर्मेंद्र ने 'यमला पगला दीवाना' ट्रैक पर स्टेज पर डांस किया। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर 87 वर्षीय धर्मेंद्र और उनके पोते का स्टेज पर एक साथ हिट गाने पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया था।

पोते करण देओल की शादी में जमकर थिरके धर्मेद्र।
पोते करण देओल की शादी में जमकर थिरके धर्मेद्र। फोटो: सोशल मीडिया

अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल आज यानी 18 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच शादी का जश्न जारी है। धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल फुल बैंड बाजा के साथ आज बारात लेकर पहुंचे। इस दौरान अभिनेता धर्मेंद्र पेते करण की बारात में थिरकते नजर आए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

इससे पहले संगीत सेरेमनी में दिग्गज स्टार धर्मेंद्र ने 'यमला पगला दीवाना' ट्रैक पर स्टेज पर डांस किया। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर 87 वर्षीय धर्मेंद्र और उनके पोते का स्टेज पर एक साथ हिट गाने पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया था। इस क्लिप में करण के भाई राजवीर देओल भी उनके साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर सनी देओल भी स्टेज पर दिखाई दिए और फिर अपने पिता धर्मेंद्र को गले लगाया।

करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से शादी कर रहे हैं। करण ने 2019 में आई फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में उन्हें 'वेले' में देखा गया और जल्द ही 'अपने 2' में देखा जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Jun 2023, 1:17 PM IST