सिनेमा

एक-दूजे के हुए रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, शादी की तस्वीरें शेयर कर कहा- हम एक हैं

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम बुधवार को इम्फाल में शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने परिवार के सदस्यों और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक मैतेई समारोह में शादी की।

फोटो: @RandeepHooda
फोटो: @RandeepHooda 

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम शादी के बंधन में बंध गए हैं। जोडे़े़ ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्‍ट की। वहीं उनके फैंस उनके पारंपरिक विवाह समारोह को देखकर आश्चर्यचकित हो गए।

ये लवबर्ड्स बुधवार को इम्फाल में शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने परिवार के सदस्यों और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक मैतेई समारोह में शादी की।

Published: undefined

इस जोड़े ने शन्नापुंग रिसॉर्ट में अपनी शादी की रस्‍में पूरी की। रणदीप ने सोशल मीडिया पर लिन के साथ शादी की तस्वीरें साझा कीं।

'सरबजीत' अभिनेता ने सादा सफेद कुर्ता, धोती और मैचिंग शॉल लिया हुआ था। उन्होंने सिर पर सफेद और सुनहरे रंग की पगड़ी भी पहनी हुई थी।

दूसरी ओर, लिन पारंपरिक मणिपुरी पोटलोई पोशाक में एक राजकुमारी की तरह लग रही थी, जो मोटे कपड़े और बांस से बनी एक बेलनाकार स्कर्ट है। उस पर भारी सजावटी काम के साथ लाल साटन का कपड़ा सजा हुआ था।

उन्होंने काले और सुनहरे रंग का सजावटी ब्लाउज को चुना और पारंपरिक सोने के आभूषणों के साथ शादी का लुक पूरा किया।

Published: undefined

तस्वीरों के कैप्शन में रणदीप ने लिखा, "आज से, हम एक हैं , जस्ट मैरिड।'' शादी से पहले, रणदीप ने लैशराम की मैतेई परंपराओं में शादी करने पर अपना उत्साह व्यक्त किया था।

रणदीप और लिन काफी समय से रिलेशनशिप में थे। लिन 'मैरी कॉम', 'रंगून' और हाल ही में 'जाने जान' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। आपको बता दें, शादी का रिसेप्शन बाद में मुंबई में होगा।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार

  • ,
  • ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्मजात नागरिकता को बरकरार रखा, सभी शर्तें भी खारिज

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी ने TMC कार्यकर्ताओं की कानूनी मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, BJP पर लगाया अत्याचार का आरोप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अमेरिका को दोटूक, कहा- 'दोहा में अमेरिकी अधिकारियों से बैठक का कोई प्लान नहीं'