
बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। वह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस कड़ी में डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ अपडेट साझा की है।
डॉक्टरों के अनुसार, सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हैमरेज हुआ था, लेकिन राहत की बात यह है कि इसमें सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। उम्र ज्यादा होने की वजह से उनकी रिकवरी थोड़ी धीमी है, लेकिन हालत में लगातार सुधार देखा जा रहा है।
Published: undefined
लीलावती अस्पताल में उनका इलाज कर रहे वरिष्ठ डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि सलीम खान को मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ था। ऐसे मामलों में आमतौर पर सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती। उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए) की प्रक्रिया की गई है। यह एक ऐसी जांच प्रक्रिया है जिससे दिमाग की नसों की स्थिति को समझा जाता है और रक्त प्रवाह संबंधी समस्या का पता लगाया जाता है।
Published: undefined
डॉक्टर जलील पारकर के अनुसार, फिलहाल सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। सेहत को ध्यान में रखते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने और आईसीयू से बाहर शिफ्ट करने पर विचार किया जाएगा। उनका ब्लड प्रेशर भी काफी हाई पाया गया था। अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और वे धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जांच में हाई ब्लड प्रेशर और मिनिमल ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा।
Published: undefined
सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही परिवार के सदस्य और करीबी लोग अस्पताल पहुंचे। बेटे सलमान खान और अरबाज खान, बहू शूरा खान, बेटियां अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान, पोते निर्वाण और अरहान, दोनों पत्नियां सलमा और हेलेन, जावेद अख्तर, जीशान सिद्दीकी, और कई अन्य हस्तियां लीलावती पहुंचे थे।
फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर 24 घंटे नजर बनाए हुए है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined