सिनेमा

‘पद्मावती’ पर बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान, फिल्म को लेकर जारी विवाद पर चुप क्यों हैं मोदी, अमिताभ

बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने संजय लीला भंसाली की विवादों से घिरी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अभिनेता अमिताभ बच्चन की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया है। 

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अभिनेता और पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म 'पद्मावती' के विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर सवाल उठाया है। शत्रुघ्न ने ट्वीट किया, "चूंकि पद्मावती एक ज्वलंत मुद्दा बन गया है, लोग पूछ रहे हैं कि महान अभिनेता अमिताभ बच्चन, सबसे बहुमुखी अभिनेता आमिर खान और सबसे लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान की इस पर कोई टिप्पणी क्यों नहीं आई है। और हमारे सूचना प्रसारण मंत्री और हमारे सबसे लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री (पीईडब्ल्यू के अनुसार-अमेरिकन थिंक टैंक पीईडब्ल्यू पोल) इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं?"

बॉलीवुड में ‘शॉटगन’ के नाम से लोकप्रिय शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "जहां तक मेरा सवाल है, मुझे महान फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के बोलने के बाद ही ‘पद्मावती’ के मुद्दे पर बात करनी चाहिए। मैं फिल्मकारों के हितों के साथ ही महान राजपूतों की संवेदनशीलता, वीरता, वफादारी को ध्यान में रखकर ही बोलूंगा।"

'पद्मावती' में अभिनेता रणवीर सिंह दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। भंसाली के अनुसार यह फिल्म राजपूत रानी पद्मावती की वीरता को श्रद्धांजलि है, जिनका किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में राजस्थान की करणी सेना के विरोध के बाद फिल्म विवादों में घिरी हुई है। फिल्म पहले 1 दिसंबर को होने वाली थी, लेकिन फिल्म रिलीज को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट

  • ,
  • CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा