सिनेमा

सुशांत मामला : एनसीबी के सामने पेश हुईं रिया, लटकी रही गिरफ्तारी की तलवार

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। गिरफ्तारी की आशंका के बीच रिया रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दफ्तर में पूछताछ के लिए अधिकारियों के सामने पेश हुईं।

फोटो : IANS
फोटो : IANS 

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। गिरफ्तारी की आशंका के बीच रिया रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दफ्तर में पूछताछ के लिए अधिकारियों के सामने पेश हुईं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में जारी जांच के दौरान सामने आए ड्रग एंगल की एनसीबी जांच कर रही है और इसी सिलसिले में रिया को एनसीबी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया था।

Published: undefined

रविवार को एनसीबी की एक टीम रिया को लेने उनके घर आई लेकिन रिया ने टीम के साथ जाने से इनकार कर दिया। रिया ने कहा कि वह पूछताछ के लिए अकेले ही जाएंगी। यह घटनाक्रम शनिवार के उस घटनाक्रम के बाद का है, जब मुम्बई के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने इस्प्लेनेड कोर्ट में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के घर के मैनेजर सैमुएल मिरांडा को चार दिन के रिमांड पर एनसीबी को सौंपा था। ये दोनों नौ सितम्बर तक एनसीबी की रिमांड पर हैं।

Published: undefined

शोविक को लेकर दायर अपनी रिमांड याचिका में एनसीबी ने इस बात के संकेत दिए थे कि इस मामले में रिया से भी पूछताछ हो सकती है और रिया के बयानों को शोविक और एक अन्य दीपेश सावंत के बयानों से मेल कराया जाएगा, जिसे पांच सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी को उम्मीद है कि वह इन सबके माध्यम से बॉलीवुड और मुम्बई में जारी ड्रग्स के गोरखधंधे का पर्दाफाश कर सकेगी।

Published: undefined

शनिवार को रिया के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) इंद्रजीत चक्रवर्ती ने एनसीबी द्वारा शोविक की गिरफ्तारी की निंदा की थी। इंद्रजीत ने अपने बयान में कहा, "बधाई हो भारत, तुमने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मुझे यकीन है कि अब बारी मेरी बेटी की है और मुझे नहीं पता कि आगे किसका नम्बर है। आपने काफी प्रभावी तरीके से एक मध्यमवर्गीय परिवार को नेस्तानाबूत कर दिया। जय हिंद।"

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने बताया कचरा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सीजफायर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस, पायलट कार की सुविधा भी बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...