क्रिकेट

एलेक्स कैरी ने जताया मिशेल स्टार्क के पांचवां टेस्ट मैच खेलने पर भरोसा

स्टार्क ने बॉक्सिंग डे टेस्ट पसलियों और पीठ के दर्द से जूझते हुए खेला और बाद में एहतियात के तौर पर स्कैन भी कराया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी को भरोसा है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पांचवें टेस्ट में खेलने के लिए फिट रहेंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान पसलियों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने यह टेस्ट 184 रन से जीता। स्टार्क ने बॉक्सिंग डे टेस्ट पसलियों और पीठ के दर्द से जूझते हुए खेला और बाद में एहतियात के तौर पर स्कैन भी कराया। मौजूदा सीरीज में भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में उन्होंने कुल 131.2 ओवर फेंके हैं। कैरी ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, "वह सबसे मजबूत क्रिकेटरों में से एक हैं। वह दर्द के बावजूद मैदान पर डटे रहते हैं। लेकिन वह मुकाबले के लिए तैयार रहेंगे।"

हालांकि, चौथे टेस्ट में स्टार्क ने केवल एक विकेट लिया, लेकिन यह विकेट भारत की दूसरी पारी में विराट कोहली का था, जो काफी अहम था। कैरी ने उनकी गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा, "पहले स्पैल में भले ही उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिले, लेकिन यह इस सीरीज में उनकी सबसे बेहतरीन गेंदबाजी थी। अब उनके पास टीम को टेस्ट जिताने का शानदार मौका है, और वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।" सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) टेस्ट के दौरान आमतौर पर बारिश होती है, लेकिन इस साल मौसम थोड़ा बेहतर है। चौथे और पांचवें दिन हल्की बारिश की संभावना है। पिच के बारे में बात करते हुए कैरी ने कहा, "यह विकेट अच्छी टेस्ट मैच पिच लग रही है। शुरुआत में इसमें गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। इस पर घास का अच्छा कवरेज है।"

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है और इस बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 10 साल बाद जीतने के लिए उन्हें सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है। वहीं, भारत को सीरीज बचाने के लिए सिडनी में जीत दर्ज करनी होगी। कैरी ने आगे कहा, "हम बहुत आगे का नहीं सोच सकते। भारत एक बहुत ही मजबूत टीम है और उनके पास बेहतरीन खिलाड़ी और टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज हैं। हमारी टीम का ध्यान सिर्फ अगले मैच पर है। अगर हम ट्रॉफी जीतते हैं तो यह शानदार होगा।" सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग

  • ,
  • तमिलनाडु में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को भी मिल रहा नाश्ता, CM विजय ने योजना की शुरुआत की, मेन्यू में कई पकवान

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा मामले में पीएम मोदी की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल, जयराम ने पूछा- ‘‘बड़ी मछलियों’’ पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

  • ,
  • उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात 34 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, कई जिलों के DM बदले गए

  • ,
  • दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, खुद को बताया पुलिसकर्मी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार