क्रिकेट

Asian Games: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने, 400 छक्के जड़ क्रिस गेल को पछाड़ा

अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 6 विकेट पर 211 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अभिषेक ने अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान कई उपलब्धियां हासिल कीं। अभिषेक ने अपनी 61 रन की पारी के दौरान 7 छक्के लगाए। पारी का दूसरा छक्का लगाते ही अभिषेक के टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे हो गए। शर्मा के अब कुल 405 छक्के हो गए हैं।

अभिषेक ने गेल को छोड़ा पीछे

अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। गेल ने 400 छक्के लगाने के लिए 3,557 गेंदें खेली थीं। अभिषेक ने 3,513 गेंदों में अपने 400 छक्के पूरे किए।

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 400 छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल के नाम है। रसेल ने 3,027 गेंदों पर 400 छक्के लगाए हैं।

अभिषेक ने 651 गेंदों पर 100 छक्के लगाए

अभिषेक ने अपनी 61 रन की पारी के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2026 में 100 टी20 छक्के भी पूरे किए। एक कैलेंडर साल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के मामले में वे दूसरे स्थान पर आ गए। अभिषेक ने 651 गेंदों पर 100 छक्के लगाए। इस मामले में अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस और क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। एक साल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के मामले में भी आंद्रे रसेल पहले नंबर पर हैं।

अभिषेक शर्मा मौजूदा दौर में पूरी दुनिया में टी20 फॉर्मेट के एक श्रेष्ठ ओपनर के रूप में खुद को स्थापित कर चुके हैं। 6 जुलाई 2024 को अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक ने 62 मैचों की 61 पारियों में 3 शतक और 13 अर्धशतक लगाते हुए 1,926 रन बनाए हैं।

IANS के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने की ‘सत्याग्रह’ अभियान की शुरुआत, कहा- अपने हक के लिए लड़ रहे लोगों की आवाज को करेगा एकजुट

  • ,
  • 'निर्वाचन आयुक्तों की शिकायत के बावजूद अफसर पद पर बरकरार', जयराम का आरोप- ये व्यवस्था पर नियंत्रण का प्रयास

  • ,
  • Asian Games 2026: गोल्ड मेडल मैच में भारत ने पाक के सामने रखा 212 रनों का लक्ष्य, तिलक-अभिषेक ने जड़े तूफानी अर्धशतक

  • ,
  • 'आपके साथ खड़े होना मेरी ज़िम्मेदारी', राहुल ने अधिकारों और न्याय की आवाज के मंच 'सत्याग्रह' की शुरुआत की

  • ,
  • कर्नाटक में सूखे को लेकर खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, 3,705 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता तत्काल जारी करने की मांग