क्रिकेट

एशियन गेम्स: पुरुष क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया

एशियन गेम्स सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज एक विकेट खोकर 97 रन बनाए और मैच अपने नाम किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हांगझोई एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है, इसके साथ ही भारत ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। आपको बता दें, फाइनल में अब भारत का सामना अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मैच के विजेता से होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज एक विकेट खोकर 97 रन बनाए और मैच अपने नाम किया।

इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और 18 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 96 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 24 रन जाकिर अली ने बनाए।

परवेज हुसन ने 23 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ राकिबुल हसन (14 रन) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। बांग्लादेश के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। दो बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पांच बल्लेबाज सात से एक रन के स्कोर के बीच आउट हुए।

भारत के लिए रवि साई किशोर ने तीन विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिले। वहीं 97 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला विकेट खोया, जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए।

हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। चौथे ओवर में ही भारत का स्कोर 50 रन पहुंच गया। नौवें ओवर में तिलक ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम इंडिया जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी। भारत ने एक विकेट खोकर 9.2 ओवर में 97 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। तिलक वर्मा 26 गेंद में 55 और ऋतुराज गायकवाड़ 26 गेंद में 40 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए एकमात्र विकेट रिपोन मोंडल ने लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार फौरन इस्तीफा दें, पीएम और गृहमंत्री की साजिश के लिए जांच हो

  • ,
  • महाराष्ट्र सूखा संकट: उद्धव ठाकरे ने फडणवीस सरकार पर साधा निशाना, विशेष सत्र की मांग

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 1,247 अंक टूटा, निफ्टी पांच महीने के निचले स्तर पर और रुपया हुआ कमजोर

  • ,
  • राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने देशद्रोह किया, जांच का सामना करना होगा

  • ,
  • खेल: रोहित, सूर्या, शुभमन और श्रेयस पर गौतम गंभीर को कितना भरोसा? और भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कोरिया को 8-2 से हराया