
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड में जारी विश्व कप से बाहर हो गए हैं।
धवन ने रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ हुए मुकाबले में शानदार 117 रन बनाए थे और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। भारत ने वह मैच 36 रनों से जीता था। उसी मैच में बल्लेबाजी के दौरान आस्ट्रेलियाई गेंदबाज नेथन कोल्टर नाइल की एक गेंद धवन के अंगूठे पर लग गई थी। अपनी पारी के बाद धवन ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहे और बर्फ से चोट की सेकाई करते रहे। वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके थे। रवींद्र जडेजा ने शिखर धवन के लिए फील्डिंग की थी।
Published: 11 Jun 2019, 2:08 PM IST
खबरों के मुताबिक, शुरुआत में उसे गम्भीरता से नहीं लिया गया लेकिन जब सूजन कम नहीं हुई तो उनके अंगूठे का स्कैन किया गया और तब फ्रैक्चर की बात सामने आई। अब उनकी जगह कौन ओपनिंग करेगा। ये फैसला भी जल्द हो जाएगा।
Published: 11 Jun 2019, 2:08 PM IST
आइए आपको बताते है कि वर्ल्ड कप-2019 में टीम इंडिया के बाकी कौन मैच बचे हैं और उसकी भिड़त किससे होने वाली है।
3. भारत बनाम न्यूजीलैंड, ट्रेंट ब्रिज - 13 जून
4. भारत बनाम पाकिस्तान, ओल्ड ट्रैफर्ड - 16 जून
5. भारत बनाम अफगानिस्तान, साउथेम्प्टन - 22 जून
6. भारत बनाम वेस्टइंडीज, ओल्ड ट्रैफर्ड - 27 जून
7. भारत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन - 30 जून
8. भारत बनाम बांग्लादेश, एजबेस्टन - 2 जुलाई
9. भारत बनाम श्रीलंका, लीड्स - 6 जुलाई
Published: 11 Jun 2019, 2:08 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 11 Jun 2019, 2:08 PM IST