
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के पहले सत्र की समाप्ति पर भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया का इंग्लैंड पर कुल बढ़त 357 रन की हो चुकी है। गिल 24 और पंत 41 रन पर खेल रहे हैं। भारत ने चौथे दिन एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया था।
Published: undefined
भारत के दिन का पहला झटका करुण नायर के रूप में लगा। भारतीय टीम का स्कोर जब 96 रन था, तब नायर 26 रन बनाकर ब्रायडन कार्स का शिकार बने। दूसरे विकेट के लिए नायर ने केएल राहुल के साथ 45 रन की साझेदारी की। भारत को तीसरा झटका 126 के स्कोर पर लगा। केएल राहुल 84 गेंद पर 10 चौके की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश टंग ने बोल्ड किया।
Published: undefined
पंत 35 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 और कप्तान शुभमन गिल 41 गेंद पर 3 चौके की मदद से 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। करुण नायर ने 8 साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में वह फ्लॉप रहे थे। इसके बावजूद उन्हें इस टेस्ट में मौका दिया गया। नायर को दोनों पारियों में अच्छी शुरुआत मिली। पहली पारी में 31 तो दूसरी पारी में वह 26 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ही पारियों में उनके पास बड़ा स्कोर बनाने का मौका था, जिसमें वह असफल रहे।
Published: undefined
पहली पारी में 587 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 407 रन पर समेट कर 180 रन की लीड ली थी। इस आधार पर भारतीय टीम की कुल बढ़त 357 रन की हो चुकी है। यह पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट है। टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद 0-1 से पिछड़ रही है। दूसरे टेस्ट में तीन बदलावों के साथ उतरी भारतीय टीम के पास इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने का मौका है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined