क्रिकेट

एडिलेड टेस्ट पर कोरोना का साया, ओवल में दो मीडियाकर्मी पाए गए कोविड पॉजिटिव

एडिलेड स्टेडियम के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि ओवल में चल रहे दूसरे एशेज टेस्ट को कवर करने वाली प्रसारण मीडिया टीम के दो क्रू सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

एडिलेड स्टेडियम के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि ओवल में चल रहे दूसरे एशेज टेस्ट को कवर करने वाली प्रसारण मीडिया टीम के दो क्रू सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल टीम का एक सदस्य, जबकि दूसरा ब्रॉडकास्टर्स फॉक्स क्रिकेट के तकनीकी सदस्य में कोरोना की पुष्टि हुई है।

टेस्ट के बाद आए पॉजिटिव मामलों के बाद, बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल और एबीसी ग्रैंडस्टैंड टीमें मैच के चौथे दिन बॉल-बाय-बॉल रेडियो कमेंट्री के लिए स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकीं। अभी के लिए, बीबीसी पर बॉल-बाय-बॉल कमेंट्री एबीसी द्वारा एक दूरस्थ स्टूडियो से प्रदान की जाएगी।

एडिलेड ओवल द्वारा एक बयान में कहा गया, "हमें बताया गया है कि जो मीडियाकर्मी पॉजिटिव आए हैं, उन्हें वापस भेज दिया गया है और हम स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हैं। हमने अपनी पूर्व-योजना के अनुसार, इन संक्रमितों के करीब आए लोगों का पता लगा रहे हैं, जिसके बाद उन सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Dec 2021, 3:43 PM IST

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत