
वनडे विश्व कप 2023 का 10वां मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ के इकाना में खेला जा रहा है। फिलहाल टॉस हो गया है और ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, यानी साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करेगा।
अफ्रीकी टीम ने पहले मैच में श्रीलंका पर बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका विजय रथ जारी रखना चाहेगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए