क्रिकेट

CWC 2023: विश्वकप में आज इंग्लैंड-बांग्लादेश की भिड़ंत, पहली जीत की तलाश में होगी डिफेंडिंग चैंपियन, देखें हेड टू हेड

इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच अब तक 24 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से इंग्लैंड ने 19 जबकि बांग्लादेश ने 5 मैच जीते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

विश्वकप 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड आज बांग्लादेश के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी। पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली नौ विकेट से हार के बाद गत चैम्पियन इंग्लैंड बांग्लादेश के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला में होने वाले विश्व कप के मैच में मजबूती से वापसी करने की कोशिश करेगा। वहीं, पहले मैच में अफगानिस्तान को हराने के बाद बांग्लादेश आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।

पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। साथ ही शुरू में तेज गेंदबाजों को भी अधिक मदद मिलती है। इस मैदान पर टीमें चेज करना ज्यादा पसंद करती हैं। पहली पारी का औसत स्कोर इस पिच पर 265 का है। वहीं मिडिल ओवर में स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिल सकती है। जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करने को देख सकती है।

इससे पहले बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच में भी यहां पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश ने आसानी के साथ 157 रन का टारगेट चेज कर लिया था।

वनडे मैचों में हेड टू हेड

इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच अब तक 24 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से इंग्लैंड ने 19 जबकि बांग्लादेश ने 5 मैच जीते हैं। न्यूट्रल वेन्यू पर इन दोनों के बीच खेले गए 3 वनडे में से इंग्लैंड ने 2 और बांग्लादेश ने एक मैच में जीत हासिल की है। इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच वनडे में आखिरी बार भिड़ंत 6 मार्च 2023 को हुई थी, जिसमें न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 50 रन से हराया था।

वर्ल्ड कप इतिहास में इंग्लैंड और बांग्लादेश की भिड़ंत चार बार (2007, 2011, 2015, 2019) हुई है, जिनमें से इंग्लैंड ने 3 और बांग्लादेश ने एक जीत दर्ज की है। इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 2007 वर्ल्ड में 4 विकेट से, 2015 वर्ल्ड कप में 15 रन से और 2019 वर्ल्ड कप में 106 रन से हराया था जबकि बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 2011 वर्ल्ड कप में 2 विकेट से हराया था।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड

बांग्लादेश: लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नासम अहमद, शोरफुल हस्लाम

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला