क्रिकेट

IND vs AUS: भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमटी, दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9/1

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए, जवाब में स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है। यह टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। फिलहाल सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई।

जवाब में स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए हैं। दिन के खेल की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ख्वाजा के आउट होने के साथ ही स्टंप की घोषणा कर दी गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 176 रन पीछे चल रही है।

इससे पहले भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26 रन, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली 17 रन और यशस्वी जायसवाल 10 रन बना सके। इनके अलावा बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

केएल राहुल चार रन, प्रसिद्ध कृष्णा तीन रन और मोहम्मद सिराज तीन रन बना सके। नीतीश रेड्डी खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। पैट कमिंस ने दो विकेट लिया, जबकि नाथन लियोन को एक विकेट मिला।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग

  • ,
  • तमिलनाडु में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को भी मिल रहा नाश्ता, CM विजय ने योजना की शुरुआत की, मेन्यू में कई पकवान

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा मामले में पीएम मोदी की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल, जयराम ने पूछा- ‘‘बड़ी मछलियों’’ पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

  • ,
  • उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात 34 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, कई जिलों के DM बदले गए

  • ,
  • दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, खुद को बताया पुलिसकर्मी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार