
भारत ने बांग्लादेश के बीच चटोग्राम के जहूर अहमद स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पहला सत्र 290 रन की बढ़त के साथ समाप्त किया। कुलदीप यादव ने आठवें टेस्ट मैच में अपना तीसरा पांच विकेट पूरा किया और भारत ने बांग्लादेश को सिर्फ 150 रन पर आल आउट कर दिया। इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने एक विकेट गवां कर 122 रन बना लिए हैं। लंच ब्रेक के बाद खेल एक बार फिर शुरू हो चुका है। भारत ने के एल राहुल के रूप में अपना पहला विकेट खोया। राहुल 23 रन बनाकर खलीद अहमद का शिकार हुए। वहीं शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का 5वां अर्धशतक जड़ दिया है। फिलहाल पुजारा और शुभमन की जोड़ी मैदान पर है। भारत ने मेजबान बांग्लादेश पर 375 रनों से ज्यादा की बढ़त ले ली है।
इससे पहले बायें हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम से परेशान गिल के साथ सतर्क रहने से पहले राहुल ने खालिद अहमद की गेंद पर कवर के जरिए एक खूबसूरत ड्राइव से छाप छोड़ी। यहां तक कि उन्होंने गिल को चौथे ओवर में आउट कर दिया था, लेकिन अपील के जरिये वह बच गए। आखिरकार राहुल खलीद अहमद की गेंद पर आउट हुए।
वहीं आज सुबह बांग्लादेश की पारी 150 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए गेंदबाज कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटके। गेंदबाज ने मुशफिकुर रहीम (28), कप्तान शाकिब (3), विकेटकीपर नुरुल हसन (16), तैजुल इस्लाम (0) और इबादत हुसैन (17) का विकेट शामिल है।
वहीं, दूसरे गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट झटके, जिसमें टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज शांतो (0) और जाकिर हसन (20) का विकेट शामिल है। गेंदबाज उमेश यादव और अक्षर पटेल ने भी 1-1 विकेट लिया।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए