क्रिकेट

IPL 2026: दिल्ली के खिलाफ गुजरात का पलड़ा भारी, अपने घर में हिसाब बराबर करने उतरेगी DC, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस को सीजन के अपने दोनों शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जीटी नौवें स्थान पर है। डीसी के खिलाफ जीटी सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

डीसी के खिलाफ जीटी का पलड़ा भारी (फोटो: IANS)
डीसी के खिलाफ जीटी का पलड़ा भारी (फोटो: IANS) 

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का 14वां मुकाबला बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में गुजरात से बराबरी करने उतरेगी।

 गुजरात टाइटंस 2022 में लीग का हिस्सा बनी थी। पिछले 4 सीजन में गुजरात और दिल्ली 7 बार आमने-सामने हुई है। किसी सीजन गुजरात तो किसी सीजन दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है।

Published: undefined

2022 में डीसी और जीटी पहली बार आमने-सामने थीं। इस मैच में गुजरात ने 14 रन से जीत हासिल की थी। सीजन का यह एकमात्र मुकाबला था। 2023 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे। गुजरात ने एक मैच 6 विकेट से तो दूसरा मैच दिल्ली ने 5 विकेट से जीता था।

आईपीएल 2024 में हुए दोनों मुकाबले डीसी ने जीते थे। डीसी ने एक मैच 6 विकेट से तो दूसरा मैच 4 विकेट से जीता था। आईपीएल 2025 के दोनों मुकाबले गुजरात ने जीते थे। गुजरात ने एक मैच 7 तो दूसरा मैच 10 विकेट से जीता था।

कुल मिलाकर दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं। इसमें गुजरात ने 4 और दिल्ली ने 3 मैच जीते हैं।

Published: undefined

दिल्ली कैपिटल्स के पास बुधवार को होने वाला मुकाबला जीतकर गुजरात के खिलाफ जीत और हार का समीकरण बराबर करने का अवसर है।

आईपीएल 2026 के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में नजर आई है।

दिल्ली ने सीजन के अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। दिल्ली ने अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उसके घर में 6 विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे मैच में दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था। 2 मैचों में 2 जीत के साथ दिल्ली अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।

Published: undefined

गुजरात टाइटंस को सीजन के अपने दोनों शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जीटी नौवें स्थान पर है। डीसी के खिलाफ जीटी सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined