क्रिकेट

क्रिकेट फील्ड पर फिर वापसी करेंगे केविन पीटरसन, इंग्लैंड लीजेंड्स की करेंगे कप्तानी

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 से 21 मार्च 2021 तक खेले जाने वाली अनअकैडमी रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में केविन पीटरसन इंग्लैंड लीजेंड्स का और खालीद महमूद बांग्लादेश लीजेंड्स की टीम की कप्तानी करेंगे।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 से 21 मार्च 2021 तक खेले जाने वाली अनअकैडमी रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में केविन पीटरसन इंग्लैंड लीजेंड्स का और खालीद महमूद बांग्लादेश लीजेंड्स की टीम की कप्तानी करेंगे। मैथ्यू होगार्ड, ओवैस शाह, मोंटी पनेसर और निक क्रॉम्पटन इंग्लैंड लीजेंड्स टीम के कुछ अन्य प्रमुख खिलाड़ी हैं। बांग्लादेश लीजेंड्स में नफीस इकबाल, अब्दुर रज्जाक और मोहम्मद रफीक जैसे दिग्गज शामिल हैं।

इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम का शुक्रवार 26 फरवरी को लंदन से दिल्ली के रास्ते रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। बांग्लादेश की टीम शनिवार 27 फरवरी को ढाका से कोलकाता होते हुए रायपुर पहुंचेगी।

चूंकि देश में क्रिकेट सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल है और क्रिकेटरों को आदर्श के रूप में देखा जाता है और इसलिए इस लीग का उद्देश्य सड़कों पर अपने व्यवहार के प्रति लोगों के मन को प्रभावित करना और बदलना है।

अनएकैडमी रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज-महाराष्ट्र के रोड सेफ्टी सेल द्वारा प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (पीएमजी) के सहयोग से शुरू की गई एक पहल है। लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर भारत के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस सीरीज कमिश्नर हैं। सचिन तेंदुलकर इस लीग के ब्रांड एम्बेसेडर हैं।

एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म अनएकेडमी इस लीग का टाइटल स्पोंसर है जबकि वियाकॉम18 ब्रॉडकास्ट पार्टनर है।

रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज की शुरूआत पिछले साल हुई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण 11 मार्च को टूनार्मेंट को स्थगित कर दिया गया था और इसके चार मैचों का ही आयोजन हो सका था।

अब इसके बाकी बचे मैचों का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवनिर्मित 65000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टीमें :

इंग्लैंड लीजेंड्स : केविन पीटरसन, ओवैस शाह, फिलिप मस्टर्ड, मोंटी पनेसर, निक क्रॉम्पटन, कबीर अल, साजिद महमूद, जेम्सट्रेडवेल, क्रिस शॉफिल्ड, जोनाथन ट्रॉट, रयान साइडबॉटम, उस्मान अफजल, मैथ्यू होगार्ड, जेम्स टिंडल।

बांग्लादेश लीजेंड्स : खालिद महमूद, नफीस इकबाल, मोहम्मद रफीक, अब्दुर रज्जाक, खालिद मशूद, हनन सरकार, जावेद उमर, राजिन सालेह, मेहराब हुसैन, आफताब अहमद, आलमगीर कबीर, मोहम्मद शरीफ मुश्फिकुर रहमान, मैमून राशीद।


आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो