क्रिकेट

World Cup 2023: बाबर की सेना ने शुरू की वर्ल्ड कप की तैयारी, स्टेडियम में अभ्यास करती नजर आई पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप पहला अभ्यास मैच खेलना है। इससे पहले टीम राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अभ्यास सत्र में भाग लिया।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप पहला अभ्यास मैच खेलना है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप पहला अभ्यास मैच खेलना है। फोटो: IANS

क्रिकेट के महाकुंभ विश्व कप 2023 में शामिल होने पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत पहुंच गई है। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम बुधवार की शाम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी। वहां उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के बाहर भारी भीड़ मौजूद थी। देर शाम पाकिस्तान के खिलाड़ी हैदराबाद में अपने होटल में पहुंचे। उसके अगली सुबह ही पाक टीम प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतर गई।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप पहला अभ्यास मैच खेलना है। इससे पहले टीम राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अभ्यास सत्र में भाग लिया।

बुधवार रात हैदराबाद पहुंची पाकिस्तानी टीम पार्क हयात होटल से सुबह करीब 8 बजे स्टेडियम के लिए निकली और दोपहर से पहले वापस लौट आई। टीम की यात्रा और स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। विशाल गणेश विसर्जन जुलूस को ध्यान में रखकर नेट अभ्यास सत्र सुबह में निर्धारित किया गया था। हैदराबाद और उसके आसपास विसर्जन के लिए व्यापक सुरक्षा के तहत 20,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

रविवार को शहर में गणेश विसर्जन और मिलाद-उन-नबी जुलूस के मद्देनजर, राज्य पुलिस ने आयोजकों से अभ्यास मैच के लिए स्टेडियम में दर्शकों को अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया है।

14 अक्टूबर को भारत के खिलाफ बड़े मैच के लिए अहमदाबाद जाने से पहले उसे नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप के दो मैच खेलने हैं। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम सात साल में पहली बार भारत दौरे के लिए दुबई के रास्ते यहां पहुंची है। टीम ने आखिरी बार भारत का दौरा टी20 विश्व कप 2016 में किया था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 1,247 अंक टूटा, निफ्टी पांच महीने के निचले स्तर पर और रुपया हुआ कमजोर

  • ,
  • राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने देशद्रोह किया, जांच का सामना करना होगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार फौरन इस्तीफा दें, पीएम और गृहमंत्री की साजिश के लिए जांच हो

  • ,
  • खेल: रोहित, सूर्या, शुभमन और श्रेयस पर गौतम गंभीर को कितना भरोसा? और भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कोरिया को 8-2 से हराया

  • ,
  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने ऋतब्रत गुट को ‘लिफाफा’ सिंबल देने पर चुनाव आयोग को लगाई फटकार, निष्पक्ष रहने की दी नसीहत