क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के जले पर नमक, चोट के कारण ये खतरनाक गेंदबाज अगले दो टेस्ट से हुआ बाहर

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी गंभीर पारिवारिक समस्या के कारण सिडनी वापस चले गए हैं, लेकिन इंदौर में चल रही बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के तीसरे टेस्ट के लिए उनके लौटने की उम्मीद है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड सोमवार को चोट के कारण भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया की एक रिपोर्ट ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने पुष्टि की है कि हेजलवुड चोट से उभरने और पुनर्वास को जारी रखने के लिए स्वदेश लौट रहे हैं। हेजलवुड को पिछले महीने सिडनी में लगी चोट ने उन्हें भारत में पहले दो टेस्ट से बाहर कर दिया था।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी गंभीर पारिवारिक समस्या के कारण सिडनी वापस चले गए हैं, लेकिन इंदौर में चल रही बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के तीसरे टेस्ट के लिए उनके लौटने की उम्मीद है। डेविड वॉर्नर के चोटिल होने के कारण दिल्ली में दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद आस्ट्रेलिया ने अभी तक यह फैसला नहीं किया है कि डेविड वार्नर को स्वदेश भेजा जाए या नहीं।

एबीसी न्यूज ने कोच मैकडॉनल्ड के हवाले से कहा, इस समय वह अभी भी दर्द में है। हम इस समय वॉर्नर को लेकर कोई भी निर्णय लेने की जल्दी में नहीं करेंगे। इस बीच, मेहमान टीम के लिए अच्छी खबर है क्योंकि कैमरुन ग्रीन के तीसरे टेस्ट के लिए 100 प्रतिशत फिट होने की उम्मीद है। लेकिन मिशेल स्टार्क का अभी भी खेलना संदेह के घेरे में है।

दिल्ली में अपनी छह विकेट की जीत के साथ श्रृंखला में 2-0 की बढ़त लेने के बाद भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से हार गया था। तीसरा टेस्ट एक मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शुरू हो रहा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो

  • ,
  • मनमोहन सिंह सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में थे, उनकी ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड अलग था: सोनिया गांधी

  • ,
  • बिहार में उर्दू, अरबी-फारसी के शिक्षकों के साथ भेदभाव! तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना