क्रिकेट

T-20 WC: भारत के साथ प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, पहले मैच से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

टी-20 विश्व कप से इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। भारत के खिलाफ वार्मअप मैच के दौरान टीम के आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन चोटिल हो गए हैं और उनका पहले मैच में इंग्लैंड के लिए खेल पाना मुश्किल हो गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

टी-20 विश्व कप से इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। भारत के खिलाफ वार्मअप मैच के दौरान टीम के आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन चोटिल हो गए हैं और उनका पहले मैच में इंग्लैंड के लिए खेल पाना मुश्किल हो गया है। हालांकि, इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली ने लियाम लिविंगस्टोन की फिटनेस को लेकर चिंताओं को दूर किया है। लिविंगस्टोन को सोमवार को भारत के खिलाफ हुए आईसीसी टी20 विश्व कप के वार्मअप मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। भारत ने यह मैच सात विकेट से अपने नाम किया था।

मोइन ने हालांकि चोट की समस्या को दूर करते हुए द इंडिपेंडेंट से कहा, "मेरे ख्याल से वो सही है। मुझे ज्यादा नहीं पता लेकिन वह ठीक हैं। उन्हें हाथ के पीछे चोट लगी। उस वक्त थोड़ा डर लगा लेकिन लिविंगस्टोन ने कहा कि वह ठीक हैं।"

उन्होंने कहा, "लिविंगस्टोन एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह पिछले कुछ वर्षो से काफी बेहतरीन तरीके से खेल रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वह विश्व कप में अपनी फॉर्म जारी रखेंगे। मुझे लगता है कि यह उनके लिए बड़ा मंच होगा।"

मोइन ने कहा, "इयोन मोर्गन ने मुझे कहा कि क्या मैं यह मैच खेलना चाहता हूं क्योंकि मैं हाल ही में आईपीएल में खेला था। मुझे लगा कि मैं अच्छा कर रहा हूं तो मुझे इस फ़ॉर्म को जारी रखना है।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड के 'बैड मैन' बने गुलशन ग्रोवर, कभी कई दिनों तक खाली पेट भी सोना पड़ा था

  • ,
  • BJP नेताओं को नोटिस मिलने पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज, बोले- अब फ्रेंकस्टीन मॉन्स्टर बन चुका है SIR