क्रिकेट

भारतीय टीम को मिलेगी एक मजबूत 'दीवार', राहुल द्रविड़ बनाए गए हेड कोच, न्यूजीलैंड सीरीज से संभालेंगे कमान

भारतीय क्रिकेट को नया हेड कोच मिला है। बीसीसीआई ने भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को टीम का हेड कोच चुना है। राहुल द्रविड़ न्यूजीलैंड सीरीज से कमान संभालेंगे। मौजूदा कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होने वाला है।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को जानकारी दी। द्रविड़ 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से शुरू होने वाले टी20 मैचों की कार्यभार संभालेंगे।

द्रविड़ ने एक बयान में कहा, "भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होना एक बड़ा सम्मान की बात है और मैं वास्तव में इस भूमिका की प्रतीक्षा कर रहा हूं। श्री शास्त्री के नेतृत्व में भारतीय टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे टीम के साथ अच्छा काम करने की उम्मीद है।

उन्होंने आगे कहा कि एनसीए में कुछ खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने के बाद मुझे पता है कि उनमें हर दिन सुधार करने का जुनून और इच्छा है। अगले दो सालों में क्रिकेट के कुछ बड़े इवेंट हैं। इसलिए मैं अपनी क्षमता के मुताबिक खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

मौजूदा आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद रवि शास्त्री कार्यकाल खत्म हो रहा है, द्रविड़ उनकी जगह लेंगे। द्रविड़ को नियुक्त करने का फैसला क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने लिया, जिसमें भारत के पूर्व विकेटकीपर सुलक्षणा नाइक और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह शामिल थे।

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, "बीसीसीआई भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड का स्वागत करता है। राहुल का शानदार खेल करियर रहा है और वह खेल के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख के रूप में भी भारतीय क्रिकेट की सेवा की है।

उन्होंने कहा कि एनसीए में राहुल के प्रयास ने कई युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारा है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि उनका नया कार्यकाल भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल