क्रिकेट

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच में देखने लायक होंगी ये चीजें, शुभमन गिल के लिए...

भारतीय टीम अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बगैर खेलेगी। टीम को स्थापित कप्तान और बल्लेबाज दोनों की जरुरत है। ऐसे में शुभमन गिल को कप्तानी के साथ अपनी बैटिंग फॉर्म पर भी खास ध्यान देना होगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

टी20 विश्व कप 2024 के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम 2026 के अगले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों का आगाज शनिवार से कर देगी। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया का मुकाबला हरारे के मैदान पर मेजबान जिम्बाब्वे से है। पांच मैचों की इस सीरीज के पहले मुकाबले में कुछ बातें देखने लायक होंगी।

Published: undefined

सबसे पहले तो शुभमन गिल के लिए ये एक बड़ी सीरीज है क्योंकि वे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। गिल के पास युवाओं से भरी टीम को संभालने का बड़ा काम होगा। वे आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी का जिम्मा संभाल चुके हैं।

भारतीय टीम अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बगैर खेलेगी। टीम को स्थापित कप्तान व बल्लेबाज दोनों की जरुरत है। ऐसे में शुभमन गिल को कप्तानी के साथ अपनी बैटिंग फॉर्म पर भी खास ध्यान देना होगा।

Published: undefined

इस मैच में भारत के कई युवा खिलाड़ी टी20 डेब्यू कर सकते हैं जिनमें रियान पराग, अभिषेक शर्मा, तुषार देशपांडे, ध्रुव जुरेल और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी हैं। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग में विस्फोटक शुरुआत करते हुए सबका दिल जीत लिया था। रियान पराग भी अब बदले हुए और परिपक्व बल्लेबाज नजर आ रहे हैं। ये दोनों अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के लिए बिल्कुल तैयार हैं। ध्रुव जुरेल टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं, जबकि तुषार देशपांडे और हर्षित राणा ने आईपीएल में कमाल किया है।

Published: undefined

भारत के अलावा जिम्बाब्वे की टीम के ऊपर नजर होगी। उनके पास युवा टीम इंडिया के खिलाफ अपने घर में दमदार प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका आया है। मेजबान टीम क्रेग इरविन, ऑलराउंडर रेयान बर्ल और सीन विलियमस जैसे खिलाड़ियों के बिना खेलेगी। जिम्बाब्वे के पास रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे बढ़िया गेंदबाज हैं और कप्तान सिकंदर रजा टीम के बहुत अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन भारतीय गेंदबाज जिम्बाब्वे की कमजोर बल्लेबाजी का अच्छा टेस्ट ले सकते हैं। वेस्ली मधेवेरे की वापसी के बावजूद मेजबान टीम भी अनुभवहीन है।

Published: undefined

ऐसे में पहले मैच में दो ऐसी टीमों का भी मुकाबला होगा जिनमें भारत जीत के लिए भले ही सबकी पसंदीदा टीम हो लेकिन जिम्बाब्वे भी टी20 प्रारूप में अपनी धरती पर बहुत पीछे नहीं रहना चाहेगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट