
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। पाक क्रिकेट बोर्ड के चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इंजमाम ने पीसीबी प्रमुख जका अशरफ को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
Published: undefined
पाकिस्तान टीम पर क्रिकेट विश्व कप 2023 से जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाक टीम लगातार चार मैच हार चुकी है, जिसमें चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से शर्मनाक हार और और पड़ोसी अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार किसी वनडे मैच में शर्मनाक हार शामिल है। पाकिस्तान फिलहाल दो जीत और चार हार से चार अंक लेकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है।
Published: undefined
पाकिस्तान के विश्व कप अभियान के लड़खड़ाने के बाद पहला शिकार पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक बने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में उन पर टीम चयन में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया गया है। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम चयन प्रक्रिया से संबंधित मीडिया में सामने आए हितों के टकराव के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय तथ्य-खोज समिति का गठन किया है।
Published: undefined
समिति अपनी रिपोर्ट और कोई भी सिफारिश शीघ्रता से पीसीबी प्रबंधन को सौंपेगी। विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाक कप्तान बाबर आजम के दबाव में आने की खबरें भी पाकिस्तान मीडिया में आ रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कप्तानी का असर बल्लेबाज के तौर पर बाबर के प्रदर्शन पर भी पड़ा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined