क्रिकेट

मोहाली में खेलेंगे विराट कोहली 100वां टेस्ट मैच, दर्शकों को भी स्टेडियम में बैठने की होगी इजाजत

विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में होने वाले मैच में खेलेंगे। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच 4 मार्च से खेला जाएगा। इस मैच को यादगार बनाने के लिए बोर्ड ने स्टेडियम में दर्शकों को आने की इजाजत दे दी है।

Getty Images
Getty Images 

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज 4 मार्च से शुरु हो रही है। दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा। इसे यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई ने दर्शकों को स्टेडियम जाने की अनुमति दे दी है।

Published: undefined

हालांकि बोर्ड ने पहले इस मैच के दौरान दर्शकों को अनुमति देने से इनकार कर दिया था। बोर्ड का कहना था कि मोहाली और आसपास के इलाकों से कोरोना केसों के आने की खबरें मिल रही हैं, इसलिए दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं दी जा सकती। लेकिन मैच से 3 दिन पहले बोर्ड ने अपना फैसल बदल लिया है। इस मैच में स्टेडियम की क्षमता से 50 फीसदी दर्शकों को मैच देखने की इजाजत दे दी गई है।

ध्यान रहे कि यह मैच विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा और दर्शकों की मौजूदगी में वे इसे यादगार बनाना चाहेंगे। गौरतलब है कि बीते काफी समय से विराट कोहली फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में लगाया था। उस मैच में कोहली ने 136 रन बाए थे। उसके बाद से कोहली सिर्फ 6 अर्ध शतक ही बना सके हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: भरत तिवारी केस में सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई CBI जांच की मांग, याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा

  • ,
  • आसाराम को अंतरिम जमानत नहीं, पहले राज्य सरकार का जवाब, प्रभावशाली हैसियत को भी ध्यान में रखेगा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • 'BJP सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त', अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द