क्रिकेट

World Cup 2023: भारत का शानदार आगाज, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, कोहली-राहुल की शानदार पारी

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय स्पिनर्स की फिरकी के आगे बेबस दिखी और 49.3 ओवर में 199 रन पर आलआउट हो गई।

क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का शानदार आगाज, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया
क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का शानदार आगाज, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया फोटोः @BCCI

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने जीत के साथ शानदार आगाज किया है। चेन्नई में खेले गए टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने भारतीय स्पीनर्स की घातक फिरकी के बाद विराट कोहली और के एल राहुल की शानदार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए आस्ट्रेलिया ने भारत को 200 रन का लक्ष्य दिया था। लेकिन जवाब में उतरी भारतीय टीम के दो ओवर में 2 रन पर ही ईशान किशन, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर के रूप में 3 विकेट गिर गए। इसके बाद लगा कि भारतीय पारी अब लड़खड़ा जाएगी और मैच हाथ से निकल जाएगा।

लेकिन विराट कोहली और के एल राहुल ने पारी को बखूबी संभाला और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। विराट ने 116 गेंदों पर 85 रन और राहुल ने 115 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। दोनों की दमदार साझेदारी के दम पर टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 41.2 ओवर में 201 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो शुरुआत में तो सही लगा, लेकिन भारतीय स्पिनर्स के आते ही गलत साबित हुआ। भारतीय स्पीनर्स की फिरकी के आगे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेबस दिखे और लगातार विकेट गिरते गए। कंगारू टीम 49.3 ओवर में 199 रन पर आलआउट हो गई। टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 46 रन और डेविड वॉर्नर ने 41 रन बनाए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को 2-2 सफलता मिली।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति