क्रिकेट

WPL 2024: 35 साल की उम्र में शबनीम इस्माइल ने किया कमाल, सबसे तेज गेंद फेंककर रचा इतिहास

इस्माइल ने यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान 132.1 किमी (80.08 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद करके नया रिकॉर्ड बनाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने महिला क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंककर नया इतिहास रचा। गेंद की रफ्तार नापने वाली मशीन ‘स्पीड गन’ के आने के बाद यह पहला अवसर है जबकि महिला क्रिकेट में किसी गेंदबाज ने 130 किमी से अधिक की रफ्तार से गेंद की।

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए इस्माइल ने यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान 132.1 किमी (80.08 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद करके नया रिकॉर्ड बनाया। महिला क्रिकेट की यह सबसे तेज गेंद ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के पैड से टकराई।

Published: undefined

यह मंगलवार को खेल गए इस मैच के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद थी। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने LBW के लिए अपील की लेकिन अंपायर ने उसे ठुकरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पिछले आठ महिला टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली इस्माइल ने पिछले साल अपनी घरेलू धरती पर खेली गई इस प्रतियोगिता के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

इससे पहले उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। इस्माइल ने 2022 में महिला विश्व कप के दौरान दो बार 127 किमी की रफ्तार से गेंद की थी।

Published: undefined

इस्माइल से मैच के बाद जब इस रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,‘‘ जब मैं गेंदबाजी करती हूं तो वास्तव में बड़ी स्क्रीन की तरफ नहीं देखती हूं।’’

इस्माइल हालांकि इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई तथा उन्होंने चार ओवर में 46 रन देकर एक विकेट लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined