अपराध

कोलकाता में बीजेपी कार्यालय के पास मिले 54 देसी बम, मचा हड़कंप

कोलकाता के हेस्टिंग्स थाने की पुलिस, बम निरोधक दस्ते और उपद्रवी विरोधी धारा के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बमों को बरामद कर उसे डिफ्यूज किया। पूरे मामले की जांच जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीजेपी कार्यालय के पास 54 देसी बम मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। यह बम शनिवार रात शहर के दक्षिणी इलाकों में खिद्दरपुर और हेस्टिंग्स क्रॉसिंग से बरामद किए गए। बम बीजेपी कार्यालय से मुश्किल से 20 मीटर की दूरी पर पाए गए। हालांकि पुलिस ने अभी तक बमों के ब्योरे का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्थानीय लोगों ने कहा कि चार बोरियों में कम से कम 54 कच्चे बम रखे गए थे। दिलचस्प बात यह है कि यह जगह एक बाजार क्षेत्र है और बोरे पैकिंग बॉक्स से ढके हुए थे और यह फलों की पेटियों की तरह लग रहा थे।

हेस्टिंग्स थाने की पुलिस, बम निरोधक दस्ते और उपद्रवी विरोधी धारा के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बमों को बरामद कर उसे डिफ्यूज किया। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस ने अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि जाहिर तौर पर बम कच्चे थे, लेकिन इतने बमों के विस्फोट से गंभीर नुकसान हो सकता था। अधिकारी ने कहा, हमने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि वहां बम कैसे आए। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो