अपराध

उत्तर प्रदेश के बांदा में दलित महिला से गैंगरेप के बाद दरिंदगी, पूरा मामला जानकर पुलिस के भी उड़े होश!

गैंगरेप की शिकायत मिलने के बाद सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी पीड़िता से मिलीं और पूरे मामले की जाकारी ली। कोतवाली प्रभारी अखिलेश सिंह के अनुसार, महिला के साथ दो युवकों ने दरिंदगी की है। मामले की जांच जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में दलित महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांदा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। बांदा जिले की देहात कोतवाली स्थित गुरेगुह गांव के पास दलित महिला से गैंगरेप के बाद दरिंदगी की गई है। यह घटना शनिवार देर रात की है।

पीड़ित महिला के मुताबिक, वह अपने पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। गुरेगुह गांव के पास उसके पति के तीन दोस्त मिले जिन्होंने उन्हें रोक लिया। महिला के मुताबिक, उसका पति नशे में था, जिसका फायदा उठाकर उन लोगों ने उसके पति को दुकान से सिगरेट लेने भेज दिया। इसके बाद दो लोगों ने उसके साथ रेप किया, जबकि तीसरा विरोध की वजह से रेप करने में असफल रहा तो उसने प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी।

गैंगरेप की शिकायत मिलने के बाद देर रात सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी पीड़िता से मिलीं और पूरे मामले की जाकारी ली। कोतवाली प्रभारी अखिलेश सिंह के अनुसार, महिला के साथ दो युवकों ने दरिंदगी की। वहीं, पुलिस ने घटना की हकीकत जानने के लिए देर रात सीन रीक्रिएट किया। पुलिस को पीड़ित महिला और उसकी मां के बयान में अंतर मिला है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में पृथ्वीराज कपूर: फिल्मों में सफल होने के बाद भी नहीं छोड़ा थिएटर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 शो

  • ,
  • सिनेजीवन: दीया मिर्जा के दीपावली वीडियो पर सियासी घमासान और सैफ ने सुनाया करीना के साथ पहली बाइक राइड का मजेदार किस्सा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में खुलेआम बिक रहे पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, सरकार से पूछे सख्त सवाल

  • ,
  • उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हादसा, बंगाल के 5 ट्रैकर्स समेत 8 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • ,
  • दिल्ली पुलिस ने जवानों के प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले एसीपी को निलंबित किया, रोहिणी बार ने हड़ताल वापस ली