
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक विवाह स्थल पर 18 वर्षीय लड़की से कथित बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में पुलिस कांस्टेबल की भूमिका से यूपी पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। लड़की सोमवार को शादी के दौरान लापता हो गई थी। देर रात नहीं मिलने पर उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव बैंक्वेट हॉल के अंदर वॉशरूम में अर्धनग्न हालत में मिला और बगल के कमरे में पुलिस कांस्टेबल नशे की हालत में सोता हुआ पाया गया।
Published: 17 Nov 2021, 5:50 PM IST
परिवार का आरोप है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया था और कांस्टेबल अपराध में शामिल है। हालांकि, पुलिस ने केवल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वहीं, मृत लड़की के परिजनों ने पुलिस पर आरोपी कांस्टेबल को बचाने का आरोप लगाया है।
Published: 17 Nov 2021, 5:50 PM IST
मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा, "हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि कांस्टेबल मौके पर कैसे पहुंचा और मामले के अन्य पहलुओं की अलग से जांच की जा रही है। लड़की के परिवार ने अपनी शिकायत में बलात्कार का आरोप नहीं लगाया है, यही वजह है कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्टों के निष्कर्षों के आधार पर प्राथमिकी में और इजाफा किया जाएगा।"
Published: 17 Nov 2021, 5:50 PM IST
लड़की के एक चाचा ने बताया कि शादी में लड़की के साथ उसकी मां और दो भाई भी थे। उन्होंने कहा कि जब परिवार ने बैंक्वेट हॉल के मैनेजर से एक कमरा खोलने के लिए कहा जो बाहर से बंद था, तो उसने मना कर दिया था। उन्होंने कहा, "परिजनों ने ताला तोड़ा तो देखा कि लड़की वॉशरूम के अंदर गंभीर हालत में पड़ी है। एक व्यक्ति वॉशरूम के बगल वाले कमरे में पलंग पर सो रहा था। बाद में उसकी पहचान एक पुलिस कांस्टेबल के रूप में हुई।"
Published: 17 Nov 2021, 5:50 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 Nov 2021, 5:50 PM IST