अपराध

बिहार के अररिया में ASI को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, अपराधी को पकड़ने गई थी पुलिस

आरोपी अनमोल यादव कई मामलों में वांछित है। वह नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव का रहने वाला है। इससे पहले वह गांजा तस्करी के दौरान भी पुलिस पर हमला कर चुका है। वह एनडीपीएस समेत आर्म्स मामलों में भी आरोपी रह चुका है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के अररिया में बुधवार देर रात एएसआई राजीव रंजन मल्ल की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वे पुलिस टीम के साथ कई मामलों में वांछित अपराधी अनमोल यादव को पकड़ने गए थे।

पुलिस को खबर मिली थी कि अपराधी अनमोल यादव शादी समारोह में आया हुआ है। इसके बाद एएसआई राजीव रंजन मल्ल के नेतृत्व में पुलिस की टीम अपराधी को पकड़कर थाने ले जाने लगी, तो यादव के गुर्गों ने पहले तो पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद एएसआई राजीव रंजन के साथ बदसलूकी पर उतर आए और उनके साथ धक्कामुक्की की, जिससे एएसआई जमीन पर गिर गए। इसके बाद भीड़ उन पर टूट पड़ी।

मल्ल की हालत काफी खराब हो गई। किसी तरह उन्हें बचाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अररिया के एसपी अंजनी कुमार गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचे और उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस से ली।

एसपी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से कुछ को पकड़ लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में पूरी सक्रियता से काम कर रही है।

अनमोल यादव कई मामलों में वांछित है। वह नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव का रहने वाला है। इससे पहले वह गांजा तस्करी के दौरान भी पुलिस पर हमला कर चुका है। वह एनडीपीएस समेत आर्म्स मामलों में भी आरोपी रह चुका है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की