अपराध

बिहार: 10 दिन…3 की हत्या...स्मैक का आदी था साइको किलर, मोबाइल के लिए करता था मर्डर

पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने 10 दिनों के भीतर लगातार तीन हत्याओं में शामिल एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान शिवचंद पासवान उर्फ भोलवा के रूप में हुई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में 10 दिनों के अंदर तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को नशे की लत थी और स्मैक खरीदने के लिए वह हत्या को अंजाम देता था। वह मृतक के मोबाइल आदि चीजों को बेच देता था। पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने 10 दिनों के भीतर लगातार तीन हत्याओं में शामिल एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान शिवचंद पासवान उर्फ भोलवा के रूप में हुई है।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी केवल एक मोबाइल फोन और कुछ रुपयों के लिए अपराध को अंजाम देता था। उन्होंने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल से 8 मई के बीच तीन लोगों की हत्या हुई और तीनों हत्याओं के तौर-तरीके एक जैसे थे।

कोल्हुआ पैगंबरपुर इलाके में सिविल ड्रेस में कुछ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया और पता चला कि एक महिला सस्ते दामों पर मोबाइल फोन बेच रही थी। इसके बाद महिला से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई कि भोलवा सस्ते दामों पर मोबाइल बेच रहा है।

इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी लोहे की रॉड, लकड़ी के हथौड़े और अन्य औजारों से मजदूरों और नाइट गार्डस को निशाना बनाता था।

सीरियल किलर की पहचान शिवचंद पासवान उर्फ भोलवा के रूप में हुई है। आरोपी ने मजदूरों पर लकड़ी के हथौड़े या लोहे की छड़ से हमला किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट