
पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि बिहार की एक युवती का शव पालघर में स्वराज एक्सप्रेस के एस4 कोच के शौचालय में मिला है। फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या थी या हत्या या दुर्घटना और वह अकेले यात्रा कर रही थी या किसी और के साथ थी।
Published: undefined
मुंबई-वैष्णोदेवी कटरा (जम्मू) ट्रेन के रविवार सुबह 11 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होने के करीब दो घंटे बाद यह घटना हुई। यात्रियों की शिकायत के बाद दोपहर 13.10 बजे ट्रेन को पालघर के दहानू रोड स्टेशन पर रोक दिया गया। सह-यात्रियों ने बताया कि लड़की शौचालय के अंदर गई थी, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई, इसलिए उन्होंने ट्रेन में के टीटीई को बुलाया।
Published: undefined
टीटीई ने यात्रियों की मदद से वॉशरूम का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला। ट्रेन के रुकने के बाद रेलवे कर्मचारी दरवाजे की कुंडी खोलने में कामयाब रहे और लड़की को अपने गले में एक कपड़े के साथ फर्श पर पड़ा पाया।
Published: undefined
पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने पुष्टि की कि उसका आधार कार्ड बरामद किया गया है, जिसमें उसकी पहचान 20 साल की आरती कुमार के रुप में हुई है, जो बिहार की रहने वाली थी। शव को दहानू रोड के कॉटेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और डॉक्टर्स की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और पुलिस को आगे की जांच के लिए सूचित कर दिया गया है।
Published: undefined
यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या थी या हत्या या दुर्घटना और वह अकेले यात्रा कर रही थी या किसी और के साथ थी। बाद में, लगभग एक घंटे की देरी के बाद, 12471 स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन दहानू रोड स्टेशन से आगे वैष्णो देवी कटरा की यात्रा के लिए रवाना हुई।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined