अपराध

बिहार: गुंडई देखिए! सिगरेट नहीं दी तो बदमाशों ने लड़की को मार दी गोली, हुई मौत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बदमाश की पहचान कर ली गई है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार के पटना के पंडारक थाना क्षेत्र में एक लड़की को सिगरेट नहीं देने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। सिगरेट नहीं मिलने से नाराज बदमाशों ने दुकान में बैठी लड़की को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, पंडारक थाना क्षेत्र के मझला बिगहा गांव में सोमवार की रात कुमकुम कुमारी (14) अपने पिताजी की परचून की दुकान पर बैठी थी। बताया जा रहा है कि कुछ लोग सिगरेट मांगने आए और लड़की द्वारा नहीं दिए जाने से वे नाराज हो गए। इसके बाद बदमाश ने लड़की को गोली मार दी और फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने लड़की को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बदमाश की पहचान कर ली गई है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर

  • ,
  • नीला ड्रम हत्याकांडः मेरठ की अदालत ने मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया, अगली तारीख पर सजा का ऐलान

  • ,
  • सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल