अपराध

बिहार : बीड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी, आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में बीड़ी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की लोगों ने पीट पीटकर जान ले ली। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में बीड़ी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की लोगों ने पीट पीटकर जान ले ली। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात मटिहानी नैन गांव में मंदिर के बाहर लोग दशहरा मेला घूमने आए थे। गांव के मकसूद नट और रूदल नट भी वहां मेला देखने आए थे।

इस दौरान रूदल नट बीड़ी पीने लगा। यह देखकर मधुसूदन को भी बीड़ी पीने की तलब हुई। उसने रुदल से आधी बीड़ी की मांग की। रूदल ने इससे मना कर दिया। इसी पर विवाद होने लगा।

विवाद इतना बढ़ गया कि मकसूद ने चाकू निकालकर रूदल पर वार कर दिया। खून से लथपथ रूदल को देख मेला घूमने आए लोग आक्रोशित हो गए। उनलोगों ने मकसूद को पीटना शुरू कर दिया। लोगों द्वारा की गई अत्यधिक पिटाई से मकसूद की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नरेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जाता है जबकि घायल स्थिति में रूदल नट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच में जुटी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने लिया हिरासत में

  • ,
  • वोट चोरी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, याचिकाकर्ता की ये है मांग

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, देश भर में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किल बढ़ी, महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न केस में निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती

  • ,
  • आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की जमानत पर सवाल, जयराम बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा में PM मोदी विफल