अपराध

बिहार के लखीसराय में छठ घाट से लौट रहे एक ही परिवार के 2 लोगों की गोली मारकर हत्या, 4 घायल अस्पताल में भर्ती

लखीसराय के एसपी पंकज कुमार ने बताया कि तीन घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मामले की जांच जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के लखीसराय में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। कबैया थाना इलाके के पंजाबी मोहल्ले में एक ही परिवार के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोलीबारी में चार अन्य लोग घायल हैं। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब जब यह लोग छठ घाट से पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे।

लखीसराय के एसपी पंकज कुमार ने वारदात के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तीन घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पंजाबी मोहल्ला वार्ड नंबर 15 का निवासी आशीष चौधरी है, जिसने गोलीबारी की। वहीं, मृतकों की पहचान चंदन झा ( 31) और राजनंदन झा (31) के रूप में हुई है। इस घटना में दुर्गा झा, प्रीति देवी, शशि भूषण झा और लवली देवी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया। डॉक्टरों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा दिया है।

पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में मामला एकतरफा प्यार का लग रहा है। आरोपी शशि भूषण झा का पड़ोसी है। आशीष चौधरी घर के सामने रहने वाली लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की का परिवार इसका विरोध कर रहे थे,जिससे नाराज होकर युवक ने लड़की के परिवार वालों पर गोलीबारी की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Nov 2023, 10:23 AM IST

  • खेलः एशियन गेम्स में भारत की दोनों टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और गंभीर ने की अमित शाह से मुलाकात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड के 'बैड मैन' बने गुलशन ग्रोवर, कभी कई दिनों तक खाली पेट भी सोना पड़ा था