अपराध

बिलासपुर: पति ने पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर थाने में जाकर किया सरेंडर

बिलासपुर के मस्तूरी में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी का गला रस्सी से घोंटकर उसे मार डाला। फिर तीनों बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया.।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में आरोपी ने थाने पहुॅचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामला मस्तूरी के हर्री थाना क्षेत्र का है। उमेंद्र केवट मजदूरी करता है। सोमवार को उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार पत्नी की हत्या करने के बाद वह कमरे में गया और वहां सो रही एक बेटी और दो बेटों की भी गले दबाकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद उमेंद्र खुद थाने पहुंच गया।

पुलिस के मुताबिक चारों मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इस घटना की मूल वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं, चारों शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. मामले में आगामी जांच जारी है.

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया