अपराध

दिल्ली फिर शर्मसार, होटल में ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़ के बाद बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि ब्रिटिश नागरिक की सोशल मीडिया मंच पर आरोपियों में से एक से दोस्ती हुई थी। महिला एक आरोपी कैलाश से मिलने गोवा से दिल्ली आई थी, जहां के एक होटल में उससे छेड़छाड़ हुई। जब इसके बाद जब आरोपी उससे मिलने आया तो उसने उससे बलात्कार किया।

दिल्ली फिर शर्मसार, होटल में ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़ के बाद बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली फिर शर्मसार, होटल में ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़ के बाद बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार फोटोः सोशल मीडिया

राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक होटल में एक ब्रिटिश महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ और बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार को हुई और पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के बारे में ब्रिटिश उच्चायुक्त को सूचित कर दिया है।

अधिकारी ने बताया कि ब्रिटिश नागरिक की सोशल मीडिया मंच पर आरोपियों में से एक से दोस्ती हुई थी। महिला 24 वर्षीय कैलाश से मिलने के लिए कथित तौर पर गोवा से दिल्ली आई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले तो होटल की लिफ्ट में एक सफाई कर्मी ने उससे कथित तौर पर छेड़छाड़ की। बाद में होटल के कमरे में उस व्यक्ति ने उससे बलात्कार किया जिससे पूर्व में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी बातचीत हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने डेढ़ महीने पहले सोशल मीडिया मंच पर आरोपी से पहली बार बात की थी और उसके बाद वे अक्सर बात करते रहे। पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली का निवासी कैलाश ठीक से अंग्रेजी में बात नहीं कर पाता था और वह महिला से बातचीत के लिए कुछ अनुवाद ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करता था।

उन्होंने बताया कि जब ब्रिटिश महिला भारत आई तो उसने और आरोपी ने दिल्ली में एक-दूसरे से मिलने की योजना बनाई। पीड़िता गोवा से दिल्ली आई और महिपालपुर के होटल में एक कमरा बुक किया। अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि जब आरोपी उससे मिलने आया तो उसने उससे बलात्कार किया। पुलिस की टीम घटनाक्रम का पता लगाने के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की