अपराध

15,000 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का मामला, नोएडा में दो व्यापारी गिरफ्तार

अभी तक की जांच में सामने आया कि संजय जिंदल की कंपनी ने करीब 17 करोड़ और अजय शर्मा की कंपनी ने 8.5 करोड रुपए का आईटीसी फ्रॉड किया है। इस संबंध में सेक्टर-20 थाना में एक मुकदमा दर्ज किया गया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने 15,000 करोड़ के फर्जी जीएसटी फर्म फ्रॉड में दो उद्यमी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों फ्रॉड के मास्टमाइंड हैं। पुलिस ने हरियाणा निवासी अजय शर्मा और संजय जिंदल को गिरफ्तार किया है। अब तक जीएसटी फ्रॉड में कुल 32 गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी संजय जिंदल मेसर्स एएस ब्राउनी मेटल एंड एलॉय प्राइवेट लिमिटेड और अजय शर्मा मेसर्स क्रिस्टल मेटल इंडस्ट्रीज का मालिक है।

अभी तक की जांच में सामने आया कि संजय जिंदल की कंपनी ने करीब 17 करोड़ और अजय शर्मा की कंपनी ने 8.5 करोड रुपए का आईटीसी फ्रॉड किया है। इस संबंध में सेक्टर-20 थाना में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। हालांकि, इस मामले में जीएसटी ने दोनों को पकड़ा था। करीब दो महीने तक जेल में रहने के बाद दोनों बाहर आ गए थे।

डीसीपी क्राइम शक्ति अवस्थी ने बताया कि इस फ्रॉड में संजय जिंदल ने अपनी कंपनी की आड़ में करीब 20 फर्जी फर्म बनाई। वहीं, अजय शर्मा ने 6 फर्म बनाकर आईटीसी फ्रॉड किया। दोनों ने मिलकर करीब 26 करोड़ रुपए राजस्व का चूना लगाया। दोनों अवैध तरीके से फर्जी जीएसटी फर्म तैयार करवाते थे और फर्जी इन्वॉयस बनाकर अवैध लाभ कमाते थे। दोनों अरबपति भी हैं।

बता दें कि 4 मार्च को जीएसटी फर्जीवाड़े में शामिल कुणाल मेहता ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके पास से अहम दस्तावेज बरामद हुए थे। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी रखा था। पुलिस ने कुणाल से कई अन्य आरोपियों की जानकारी ली। इसके बाद दोनों शातिरों को गिरफ्तार किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल