अपराध

उत्तराखंड में नर्स की हत्या का मामला, सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

मृतका के परिजन इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच के लिए और असल आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सीबीआई से जांच की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था वे किसी भी हाल में विधानसभा पहुंचेंगे।

उत्तराखंड में नर्स की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
उत्तराखंड में नर्स की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन IANS

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में नर्स तस्लीम जहां की हत्या के मामले में प्रशासन पर ढीला रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना दिया। तस्लीम जहां के परिजनों के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर धरना देने के लिए गैरसैण जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

Published: undefined

इससे नाराज होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वहीं धरना देना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी नोकझोंक हुई। ज्ञात हो, पुलिस ने तस्लीम जहां की हत्या के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले का त्वरित खुलासा कर दिया था, लेकिन परिवार वाले इस खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं।

 परिवारजनों के साथ पास के ही डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पुलिस कप्तान के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए रुद्रपुर के एक निजी हॉस्पिटल पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Published: undefined

मृतका के परिजन इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच के लिए और असल आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सीबीआई से जांच की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था वे किसी भी हाल में विधानसभा पहुंचेंगे।

 बता दें कि 8 अगस्त को रुद्रपुर से बिलासपुर बॉर्डर पर तस्लीम जहां की लाश मिली थी। पुलिस की छानबीन और गिरफ्तारी से परिजन खुश नहीं थे। उन्होंने पुलिस कप्तान के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई से जांच की मांग की।

उनका कहना है कि ऐसी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में उनकी बेटियां सुरक्षित रह सके। इस मामले पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'