अपराध

बिहार में बहू ने शराब तस्कर सास की खोली पोल, शौचालय की टंकी से निकली देसी दारू की बोतलें, पुलिस हैरान

सास ने शराब तस्करी के लिए घर के शौचालय की टंकी से सटे एक बड़ा गड्ढा खुदवा लिया था, जिसमें शराब की बोतलें रखी जाती थीं। बहू ने परेशान होकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बताया जाता है कि शराब की टंकी उस जगह बनाई गई थी, जहां पुलिस का पहुंचना मुश्किल था।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में सास-बहू का एक अजब किस्सा सामने आया है, जहां बहू ने ही शराब के कारोबार में लिप्त सास के कारनामों का खुलासा कर उसे गिरफ्तार करवाकर शराबमुक्त समाज बनाने का संदेश दिया है। इस खुलासे से पुलिस भी हैरान है।

दरअसल, मामला फुलवरिया गांव का है, जहां सास शराब का व्यापार करती थी, लेकिन यह व्यापार उसकी बहू को पसंद नही आ रहा था। सास ने शराब तस्करी के लिए घर के शौचालय की टंकी से सटे एक बड़ा गड्ढा खुदवा लिया था, जिसमें शराब की बोतलें रखी जाती थीं। बहू ने परेशान होकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बताया जाता है कि शराब की टंकी उस जगह बनाई गई थी, जहां पुलिस का पहुंचना मुश्किल था।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फुलवरिया गांव में की गई छापेमारी में 52 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। इसके अलावा 42 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब, दो किलो नौसादर, गैस सिलेंडर सहित शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि महिला शराब तस्कर शारदा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घर में ही मिनी शराब फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस अब शराब के नेटवर्क को खंगाल रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति