अपराध

700 CCTV खंगाला, 150 ऑटो रिक्शा ड्राइवर से पूछताछ, जानें आखिर कैसे पकड़े गए सराय काले खां गैंगरेप के गुनहगार

11 अक्टूबर को दिल्ली के सराय काले खां में खून से सनी हुई एक लड़की मिली थी। लड़की का तीन लोगों ने मिलकर गैंग रेप किया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली पुलिस ने बीते 11 अक्टूबर को राजधानी के सराय काले खां में हुए गैंगरेप केस में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस को ये सफलता बड़ी मुश्किल से मिली है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए 700 सीसीटीवी कैमरे और 150 से ज्यादा ऑटो रिक्शा वालों से पूछताछ की। आपको बता दें, 11 अक्टूबर को दिल्ली के सराय काले खां में खून से सनी हुई एक लड़की मिली थी। लड़की का तीन लोगों ने मिलकर गैंग रेप किया था।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़िता का अभी भी इलाज चल रहा है। इस मामले में जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान हो गई है। पुलिस ने बताया कि 11अक्टूबर को सुबह करीब 3 बजे पीसीआर पर सूचना मिली कि सराय काले खां इलाके में एक लड़की मिली है। सूचना देने वाले शख्स ने बताया कि लड़की ने लाल कुर्ता पहना हुआ है और उसकी शरीर से खून बह रहा है। इतना बताते हुए कॉल करने वाले ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि या तो लड़की के साथ कुछ गलत हुआ है या उसको चोट लगी है।

इस मामले की सूचने मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए तुरंत एम्स अस्पताल ले गई। यहां पहुंचने पर पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन अनजान लोगों ने मिलकर रेप किया। इतना बताने के बाद लड़की कुछ बोल नहीं पाई। डॉक्टरों का कहना है कि लड़की अब कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। इस मामले की जांच करने में पुलिस ने लगभग एक महीने का समय लिया। अब मामले का खुलासा कर दिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचना भी बताई है। आरोपियों की पहचान प्रभु महतो, प्रमोद बाबू और मोहम्मद शम्सुल के रूप में हुई है

इस घटना के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि अपराध को कहां अंजान दिया गया और किस समय अंजाम दिया गया? इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने इसकी जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया। लगातार जांच करने के दौरान पुलिस की 10 टीमों ने मिलकर करीब 700 सीसीटीवी कैमरों की जांच की और उनकी फूटेज भी देखी। फूटेज और ऑटो रिक्शा का वेरीफिकेशन करने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: लक्ष्मण ने श्रेयस की कप्तानी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी और युवराज, शेफाली ने हरमनप्रीत को सराहा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्त को हमसे मिलना ही पड़ेगा, देश की आवाज का अपमान बर्दाश्त नहीं': राहुल गांधी की दोटूक

  • ,
  • बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और फिर अचानक आकाशवाणी भवन में एंट्री...राहुल गांधी ने पुलिस को कैसे छकाया? देखें तस्वीरें

  • ,
  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी