अपराध

BJP सांसद तेजस्वी सूर्या के फोन से उगाही के लिए कॉल, गुजरात BJYM अध्यक्ष से मांगे पैसे और हीरे, FIR दर्ज

पुलिस के अनुसार, किसी ने तेजस्वी सूर्या के मोबाइल से गुजरात के बीजेवाईएम अध्यक्ष प्रशांत कोराट को पैसे और डायमंड की उगाही के लिए फोन किया था। कोराट ने फौरन सूर्या को कॉल करके इसकी जानकारी दी और शिकायत की, जिससे यह मामला सामने आया।

BJP सांसद तेजस्वी सूर्या के फोन से उगाही के लिए कॉल
BJP सांसद तेजस्वी सूर्या के फोन से उगाही के लिए कॉल फोटोः सोशल मीडिया

कर्नाटक के दक्षिण बेंगलुरु सीट से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के मोबाइल फोन से गुजरात के बीजेवाईएम अध्यक्ष को उगाही के लिए कॉल किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने पर बेंगलुरु के साउथ सीईएन साइबर पुलिस स्टेशन में फोन के दुरुपयोग के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एफआईआर बेंगलुरु के साउथ सीईएन साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। बेंगलुरु पुलिस के अनुसार, बदमाश ने तेजस्वी सूर्या के मोबाइल फोन से गुजरात के भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) अध्यक्ष प्रशांत कोराट को पैसे और डायमंड की उगाही के लिए फोन किया गया था।

पुलिस में ये शिकायत सांसद सूर्या के निजी सचिव बानू प्रकाश ने दर्ज कराई है। प्रकाश ने शिकायत में कहा है कि तेजस्वी के व्यस्त रहने पर सांसद का फोन उनके ही पास रहता है। सांसद के पास आने वाली कॉल्स का वो ही जवाब देते हैं।  शिकायत में कहा गया है कि किसी ने फोन को चुरा लिया था और इसी दौरान गुजरात बीजेवाईएम अध्यक्ष को पैसों की उगाही के लिए फोन किया गया था और उसके बाद फोन को उसी स्थान पर रख दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कॉल 1 जुलाई को गुजरात के बीजेवाईएम अध्यक्ष प्रशांत कोराट को की गई थी, जिसके बाद उन्होंने फौरन सूर्या को कॉल करके इसकी जानकारी दी और शिकायत की, जिससे यह मामला सामने आया। साइबर विंग पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'युवाओं से मिल रही चुनौतियों से मोदी सरकार चिंतित', मोहन भागवत के जेन-जी वाले बयान पर सपा का पलटवार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ संसद में संग्राम, 'शाह सदन में आओ' के लगे नारे, दोनों सदन पूरे दिन के लिए स्थगित

  • ,
  • असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 97 लोगों की मौत, 15 जिलों में 1.68 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 481 गांव डूबे

  • ,
  • 'Gen Z को RSS मोहन भागवत से किसी सर्टिफ़िकेट की जरूरत नहीं है', प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर गृह मंत्री से मांगा जवाब, लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का दिया नोटिस