अपराध

मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा गोरखपुर से गिरफ्तार, कानपुर SIT को सौंपे गए

गोरखपुर के होटल में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले के आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गोरखपुर के होटल में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले के आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मनीष गुप्ता मामले में दोनों पुलिसकर्मियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दोनों को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को कानपुर एसआईटी के हवाले कर दिया गया है।

इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में गोरखपुर के साथ ही कानपुर जिले की पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि मनीष गुप्ता की मौत के आरोपित इंस्पेक्टर जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज रहे अक्षय मिश्रा कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में थे। कानपुर और गोरखपुर पुलिस का गिरफ्तारी के लिए बढ़ते दबाव के बीच इंस्पेक्टर जेएन सिंह ने गोरखपुर के कई बड़े अधिवक्ताओं से संपर्क साधा था। हालांकि कुछ ने केस लड़ने से मना भी कर दिया था।

कारोबारी मनीष की 27 सितंबर की रात में मौत हो गई थी। आरोप है कि होटल कृष्णा पैलेस में चेकिंग करने गए इंस्पेक्टर जेएन सिंह, अक्षय मिश्रा, विजय यादव समेत छह पुलिस वालों की पिटाई से मनीष की मौत हुई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गए थे, जिसमें से दो को आज गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की शुरुआत में फारार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर एक-एक लाख का कर दिया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत