अपराध

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा हरियाणा, अंबाला कोर्ट में पेशी पर आए युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग

रणजीत नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह गेट पर खड़ा था, उसी दौरान गाड़ी में सवार होकर दो युवक आए। दोनों के हाथों में हथियार था और उन्होंने एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए,

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा के अंबाला शहर के कोर्ट परिसर में शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने अमन नामक एक युवक पर दो से तीन राउंड फायरिंग की। मिली जानकारी के अनुसार, एक काली स्कॉर्पियो में सवार होकर दो अपराधी कोर्ट परिसर पहुंचे और पेशी पर आए अमन पर हमला किया। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखे और एक सिक्का बरामद किया। हालांकि, इस गोलीकांड में किसी भी व्यक्ति के जख्मी होने की खबर नहीं है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले को लेकर शहर में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। यह मामला आपसी रंजिश का है।

कोर्ट परिसर के जिस गेट के पास यह गोलीकांड हुआ है, वहां एक प्राइवेट चौकीदार खड़ा था, जिसने सब कुछ अपनी आंखों से देखा। रणजीत नाम के इस प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह गेट पर खड़ा था, उसी दौरान गाड़ी में सवार होकर दो युवक आए। दोनों के हाथों में हथियार था और उन्होंने एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए, वह उन्हें रोकता रहा, लेकिन वे रुके नहीं और फायर करके वहां से भाग निकले।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की